स्थानीय भारतीय खेल प्राधिकरण साईं प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त स्थानों के लिए खिलाड़ियों का बुधवार को भी दूसरे दिन चयन किया गया। चयन ट्रायल का उद्देश्य उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली खेल सुविधाओं का लाभ दिलाना व रिहायशी सुविधा देना है। मंगलवार को 461 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए अपना पंजीकरण कराया था। बचे हुए खिलाड़ियों की दूसरे दिन बुधवार को भी ट्रायल ली गई। चयन प्रक्रिया में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी एथलेटिक्स, मुक्केबाजी एवं कुश्ती खेलों में लिया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आवासीय योजना में केवल लड़कों तथा गैर-आवासीय योजना में लड़कियों वर्ग का चयन किया जा रहा हैं। चयन प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली। चयन प्रक्रिया में हरियाणा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों से भी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रक्रिया 22 जनवरी तक चलेगी, जिसमें गठित विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता एवं खेल कौशल का मूल्यांकन के आधार पर चयन करेगी।