फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, 3 महिलाओं की मौत व 12 सवारियां घायल

शहर के धिराणा चौक पर एक छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 03 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य सवारियां घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के ओवरलोड होने या तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें