गांव देवसर में नवरात्रों पर नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रों के दूसरे दिन मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर में 501 अखंड ज्योत भी लगाई गई है। मंदिर के पुजारी विक्रम ने बताया कि इस बार नवरात्र दस दिन के हैं तो मंदिर में दस दिन तक मेला लगेगा। मेले की सभी तैयारियां ग्रामीणों और कमेटी के सहयोग से पूरी कर ली गई हैं। बुजुर्गों के लिए अलग से लिफ्ट सिस्टम लगाया गया है ताकि आसानी से माता के दर्शन कर सकें। मंदिर में लाखों भक्त आने की उम्मीद है। पुजारी ने बताया कि माता को चुनरी और नारियल, हलवा, पूरी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। वहीं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी सभी प्रबंध किए गए हैं।