फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हल्की बारिश से हुआ नववर्ष का आगाज

नवीन दलाल Updated Thu, 01 Jan 2026 11:46 AM IST

बुधवार मध्य रात्रि से ही जिले भर में हल्की बूंदाबांदी की शुरूआत हो गई। वीरवार सुबह नए साल का आगाज हल्की बूंदाबांदी से हुआ। जिससे ठिठुरन से निजात मिली। वहीं दृश्यता भी 20 मीटर से कम बनी रही। हालांकि हल्की धुंध छाई रही। हल्की बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हैं। बारिश से फसलों में फायदा मिलेगा। पिछले करीब सप्ताह भर से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। रात के समय तीन डिग्री तो सुबह छह डिग्री न्यूनतम तापमान बना रहा था। वहीं तेज हवा चलने से भी ठिठुरन बढ़ गई थी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के कुछ खेतों में अब भी बरसाती जलभराव बना है। बवानीखेड़ा 10 एमएम और लोहारू क्षेत्र में 20 व भिवानी क्षेत्र में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बहल में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें