नगर परिषद ने शुक्रवार को सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटने का अभियान चलाया। चालान काटने की सूचना पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। चालान से बचने के लिए दुकानदारों ने सामान समेटकर अंदर रखना शुरू कर दिया। वहीं चालान काटने के दौरान दुकानदार टीम के साथ बहस करते रहे। चालान काटने के अभियान में शामिल नगर परिषद कर्मचारियों ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान काटने का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।