भिवानी के किरोड़ीमल पार्क में चार दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरूआत 26 दिसंबर से होगी। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। मेला 26,27,28 व 29 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई जाएगी। मेले में लगी स्टॉल पर स्वदेशी सामान उपल्ब्ध रहेगा। जो लोगों के लिए आकर्षित का केंद्र बनेंगे। स्वदेशी सामान को बढ़ावा देने के लिए व शहर के लोगों द्वारा शुरू किए गए स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है।