यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में सोमवार को सड़क सुरक्षा विषय पर सोमवार को एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान कुल सात टीमों के 21 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक मुकाबले में हिस्सा लिया। इसमें सड़क संकेतों, यातायात कानूनों और प्राथमिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर टीम-ई रही। इस टीम की तरफ से दीपक, अमित व प्रीति ने प्रतिभागिता दिखाई। वही द्वितीय स्थान पर तन्नु, मोनिका व स्वाति की टीम-एफ रही तथा तृतीय स्थान पर अंकित, रीतिक व दीपक की टीम-डी रही। कार्यक्रम के आयोजन में सोनल, मेघा, अंशु, पुष्पा, रीतू, अरुण व धीरज ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।