फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: छात्र संगठनों के विरोध के बाद प्रदेश में छात्र राजनीति फिर से गर्माई

हरियाणा प्रदेश में भले ही छात्र चुनाव ना होते हो, परन्तु हिसार के गुरू जंभेश्वर युनिवर्सिटी में जननायक जनता पार्टी नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ छात्र राजनीति को लेकर हुई तू-तड़ाक के बाद प्रदेश की छात्र राजनीति गर्माने लगी है। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो व हरियाण प्रदेश कांग्रेस छात्र इकाई एनएसयूआई ने आज भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में एक संयुक्त छात्र महापंचायत आयोजित कर विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर आवाज उठाई। वहीं एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश यादव ने भी वीडियो जारी करके विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों को अपने कार्यक्रम करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से भेदभाव का आरोप लगाया। भिवानी में आयोजित छात्र महापंचायत में इनसो के जिला प्रधान जयदीप ग्रेवाल व एनएसयूआई छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण बूरा व युवा कांग्रेस नेता सुमित बराड़ ने महापंचायत के आयोजन के बाद कहा कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में जब भी छात्र संगठन अपना कार्यक्रम करते है तो उनके साथ भेदभाव होता है। भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई एबीवीपी के कार्यक्रमों को इजाजत दे दी जाती है तथा अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र संगठन जब कार्यक्रम करते है तो उन्हें विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यक्रमों की इजाजत नहीं दी जाती है। कुछ विश्वविद्यालयों में एंट्री करने में भी दिक्कत होती है। हालही में हिसार के विश्वविद्यालय में कार्यक्रम ना करने को लेकर जब इनसो की छात्र इकाई ने विरोध किया तो उनके विभिन्न पदाधिकारियों पर पुलिस केस दर्ज करवा दिए गए। इसके विरोध में उनकी महापंचायत है। उन्होंने कहा कि इन केस को वापिस लिया जाना चाहिए तथा इनसो के छात्र संगठन को एनएसयूआई के छात्र संगठन विश्वद्यिालयों में कार्यक्रम करने की मांग को लेकर अब साथ खड़े नजर आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें