फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़े बंदोबस्त

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिवस अंग्रेजी विषय का पेपर लोहारू क्षेत्र में कड़े बंदोबस्तों के बीच शुरू हुआ। लोहारू स्थित पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर कुल 316 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा को नकल रहित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सख्त प्रबंध किए गए। परीक्षा केंद्र पर एक सुपरिंटेंडेंट, एक चीफ सुपरिंटेंडेंट, दो डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, एक क्लर्क तथा 13 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निभाई। विशेष रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सुपरवाइजरों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन चेकिंग की गई। विद्यार्थियों की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में न ले जाई जाए। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत लोहारू थाना से दर्जनभर से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक जरनैल सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें