फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित छह गिरफ्तार, चार आरोपियों को मिला रिमांड

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 07:11 PM IST

प्रदीप हत्याकांड में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अदालत से उनका चार दिन का डिमांड लिया है। बहल पुलिस थाने में मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने प्रदीप की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की है। बताया कि मामले के आरोपी हरिकेश से प्रदीप की स्कूल टाइम से ही दुश्मनी थी और तनिष्क के साथ पैसे के लेनदेन का कोई मामला था।इसी वजह से आरोपी उसको बहाल से अपने साथ ले गए और कई जगह घूमने के बाद उसकी कालोद गांव में मार पिटाई की और उसे मरा हुआ समझकर हिसार सिवानी रेल लाइन पर डाल दिया ताकि यह आत्महत्या का मामला नजर आए । डीएसपी सुरेंद्र कुमार सीआईए इंचार्ज रविंदर, इंस्पेक्टर अजय, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर संजय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की बहाल में शिनाख्त परेड कराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें