फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के गांव दांग खुर्द में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से रविवार देर शाम को गांव दांग खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के खेल मैदान में भव्य शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल स्पर्धा में क्षेत्र की लगभग 30 टीमों ने अपनी खेल कुशलता का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी उमड़े। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि वशंदास महाराज ने रिबन काटकर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने आयोजन कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आशीर्वाद दिया। दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच में पोखरवास और पातुवास की टीमें आमने-सामने थीं। कड़े संघर्ष और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के चलते पोखरवास की टीम प्रथम स्थान पर रही और विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, पातुवास की टीम को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। आयोजन समिति द्वारा विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 7100 रुपये एवं ट्रॉफी व द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये एवं ट्रॉफी रखा गया था। शूटिंग वॉलीबॉल खेल कमेटी के सदस्यों में धर्मबीर, पवन, अशोक यादव, मनोज, संजय, संदीप और विकास सहित अन्य ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। आयोजन के अंत में अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से गांव के युवाओं का रुझान नशों से हटकर खेलों की ओर बढ़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें