फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के साई खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ चयन ट्रायल का शुभारंभ

भिवानी के भारतीय खेल प्राधिकरण साई खेल प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त स्थानों के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया मंगलवार से केंद्र परिसर में शुरू हो गई है। इस चयन ट्रायल का उद्देश्य उभरती हुई खेल प्रतिभाओं का चयन करना है। इस चयन प्रक्रिया में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी एथलेटिक्स, मुक्केबाजी एवं कुश्ती खेलों में भाग ले रहे हैं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आवासीय योजना में केवल बालकों तथा गैर-आवासीय योजना में बालिका वर्ग का चयन किया जा रहा हैं। चयन प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। मंगलवार को लगभग 461 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया है, जिसमें 425 पुरूष खिलाड़ी एवं 36 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने आवासीय एवं गैर-आवासीय श्रेणियों के लिए पंजीकरण कराया है। इस चयन प्रक्रिया में न केवल हरियाणा राज्य से बल्कि पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य विभिन्न राज्यों से भी खिलाड़ियों की सहभागिता देखने को मिली है। यह चयन प्रक्रिया 22 जनवरी तक चलेगी, जिसमें गठित विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता एवं खेल कौशल का गहन मूल्यांकन किया जाएगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें