भिवानी जिला कोर्ट में गोली चलने के बाद न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भिवानी के सेशन जज डीआर चालिया, डीसी साहिल गुप्ता, एसपी सुमित कुमार व भिवानी बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर आदि अधिकारियों ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर मंथन किया, ताकि आगे किसी भी प्रकार की वारदात ना हो। कोर्ट के चारों तरफ नाकाबंदी की गई है।बाहर से आने वाले लोगों के कोर्ट परिसर में एंट्री करने वालों की भी चेकिंग करी जा रही है। शनिवार को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जज भी भिवानी कोर्ट की सुरक्षा को लेकर निरीक्षण कर चुके हैं। उसके बाद सोमवार को अधिकारियों ने कोर्ट परिसर व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अतः धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भिवानी न्यायालय परिसर और उसके 100 मीटर के दायरे में शस्त्रों पर प्रतिबंध रहेगा।