फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में एसडीएम डॉ अशवीर नैन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

नवीन दलाल Updated Tue, 04 Mar 2025 03:47 PM IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए एसडीएम उड़नदस्ते भी अब स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में तोशाम के एसडीएम डॉ अशवीर नैन ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। एसडीएम डॉ नैन ने पटौदी, ईशरवाल, दुल्हेड़ी गांव में बने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर ड्यूटी दे रहे परीक्षा केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर व पुलिस स्टाफ को नकल पर नकेल कसने के लिए कोई कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। एसडीएम डॉ अशवीर नैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस मामले को बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए संबंधित व्यक्ति प्रशासन की कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। एसडीएम ने परीक्षा सामग्री वितरण व्यवस्था का आंकलन किया। साथ ही सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के संख्या बल और नकल रहित परीक्षा के लिए किए गए इंतजाम देखे। एसडीएम डॉ नैन ने कहा कि दसवीं व 12वीं की नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा सुनिश्चित किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें