भिवानी में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा की वजह से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बारिश के बाद हवा में ठंडक घुल गई वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी भी बढ़ी। भिवानी शहर सहित जूई, ढिगावामंडी क्षेत्र में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। करीब दस एमएम बारिश से कस्बाई इलाकों के रास्तों पर पानी जमा हो गया वहीं शहर में भी बारिश से कई जगह जलभराव देखा गया।