फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बवानीखेड़ा बस स्टैंड परिसर में जमा बरसाती पानी, यात्रियों को आ रही परेशानी

कस्बा बवानीखेड़ा के बस स्टैंड परिसर में बरसाती पानी जमा होने से यात्रियों को परेशानी आ रही है। पिछले दस दिन से बरसाती पानी कस्बे के बस स्टैंड परिसर में जमा है। इस कारण यात्रियों को रोड पर ही बस स्टैंड से बाहर खड़े हो कर बसें पकड़नी पड़ रही हैं। हालांकि एक से दो ग्रामीण रूट की बसें बस स्टैंड परिसर के अंदर जाती हैं। लेकिन परिसर में पानी जमा होने के कारण यात्री रोड पर ही खड़े हो कर बस का इंतजार करते हैं। बस स्टैंड के दोनों गेटों पर पानी जमा होने के कारण अंदर जाने तक का रास्ता नहीं बचा है। यात्रियों ने पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें