फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के ढिगावामंडी में बिजली ट्रांसफार्मर फूका, बड़ा ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग

45 डिग्री तापमान में बिजली ट्रांसफार्मर भी जवाब दे रहे हैं। ढिगावामंडी में मंगलवार सुबह एसबीआई बैंक के समीप रिहायशी इलाके को आपूर्ति देने वाला बिजली ट्रांसफार्मर खराब और केबल भी जल गई। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने मांग की है कि गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ गई है। जिसकी आपूर्ति में ट्रांसफार्मर बहुत कम क्षमता का है। इसलिए बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि बार-बार ट्रिप होने व केबल जलने की घटना से निजात मिल सके। ग्रामीणों ने ढिगावामंडी सब डिविजन के एसडीओ को भी मांग पत्र सौंपा और जल्द से जल्द बिजली ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें