फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोहारू के हार्टोन कंप्यूटर कें द्र में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत हुआ पुलिस पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 04:57 PM IST

इंटरनेट मीडिया में खुद को सामाजिक दिखाने के चक्कर में अनजान से किसी भी तरह की निजी जानकारी को सांझा ना करें। अच्छा लक्ष्य लेकर आगे बढ़े, जब आपका लक्ष्य ही धुंधला होगा तो भविष्य भी धुंधला रहेगा। अच्छे लक्ष्य और सकारात्मक सोच के साथ हमेशा आगे बढ़ें। व्हाट्सअप और यूट्यूब की यूनिवर्सिटी से ज्ञान लेने की कोशिश ना करें, बिना वेरिफाई किए किसी भी जानकारी को आगे सांझा करने से बचें। यह बात लोहारू के डीएसपी संजीव गौड़ ने शनिवार को लोहारू के हार्टोन कंप्यूटर केंद्र में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। डीएसपी संजीव गौड़ ने कहा कि आज मोबाइल हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है और इससे लीक हुई जानकारी आपके साथ साइबर अपराध का कारण बन सकती है। इसलिए अपने सोशल मीडिया पर निजी जानकारी को सुरक्षित रखें और जागरूक बनें। कार्यक्रम में पहुंचने पर हार्टोन कंप्यूटर केंद्र लोहारू के संचालक कुलदीप बोदलिया ने डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ का स्वागत किया। कार्यक्रम में लोहारू पुलिस थाना से सिपाही दीपक ने साइबर अपराध और यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने भी डीएसपी संजीव गौड़ से अपनी जिज्ञासा पूर्ति के लिए सवाल पूछे, जिनका डीएसपी ने संजीदगी और उदाहरण देकर जवाब दिया। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने नशा से दूर रहने की शपथ भी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें