फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सीआईए प्रथम ने चार पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ आरोपी को किया काबू

सीआईए प्रथम भिवानी ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से चार अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। सीआईए प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही राजीव कुमार अपनी टीम के साथ एक नवंबर को गश्त पड़ताल ड्यूटी सुरेन्द्र चौक तोशाम मौजूद था। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तोशाम से खानक रोड पर स्कूल के सामने खड़ा है जिसके पास काफी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर कुलदीप निवासी पिंजोखरा जिला भिवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चार अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर पहले भी मारपीट करने, शस्त्र अधिनियम व हत्या के प्रयास आदि धाराओं के तहत चार केस दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में जमानत पर आया हुआ है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें