फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जिला नागरिक अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित नवजात शिशु, नीकू वार्ड में पा रहे उपचार

जिला नागरिक अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित नवजात शिशु पहुंच रहे हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड में निमोनिया और वायरल बुखार से पीड़ित 29 नवजात शिशु उपचाराधीन हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी रोजाना सवा सौ बाल रोगी पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ रीटा सिसोदिया ने बताया कि ठंड के मौसम में ज्यादातर नवजात शिशु निमोनिया से पीड़ित हैं। जबकि ओपीडी में रोजाना ही सवा सौ बाल रोगी पहुंच रहे हैं। डॉ रीटा सिसोदिया ने बताया कि नवजात शिशुओं की माताओं को खास तौर पर खुद और अपने बच्चों को ठंड से बचाव के विशेष प्रबंधन करने होंगे वहीं खान-पान में भी बदलाव जरूरी है। अगर माता को कोई सेहत संबंधी विकार आता है तो उसका सीधा असर उसके नवजात शिशु पर भी पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें