शहर में आज बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय नेहरू पार्क में एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया, साथ ही मांगे पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। कर्मचारियों ने सरकार से मासिक वेतन में 4,200 रुपए की बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील की। महिला एमपीएचडब्ल्यू की काफी लंबे समय से जायज मांगों की सरकार की तरफ से अनदेखी की जा रही है। मांगो के ज्ञापन सभी विधायक व सांसदों के द्वारा सरकार के पास भेजे जा चुके हैं, पर सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। इनके विरोध में गुरुवार को रोष प्रदर्शन किया गया व सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सरकार इन मांगो पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो एमपीएचई वर्ग कोई बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होगा। ये हैं मांगे 1-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के मूल वेतन एफपीएल 6 ग्रेड 4200 का लाभ दिया जाए । 2-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को नियमित की तर्ज पर ड्रेस एलाउंस, एमसीएच एलाउंस व यात्रा भत्ता प्रदान करें। 3- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को सेवानिवृत्ति के समय रिटायरमेंट लाभ-ग्रेजुएटी प्रदान करें। 5- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को नियमित भर्ती में सीनियरिटी के अनुसार वरीयता दी जाए।