फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सांसद कुमारी सैलजा ने नीट पेपर लीक और नौकरियों में पक्षपात के भाजपा पर लगाए आरोप

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 May 2026 04:49 PM IST

हरियाणा प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत व सांसद कुमारी शैलजा ने नीट परीक्षा लीक होने को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा के जिम्मेवार नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे है तथा पेपर लीक की जिम्मेवारी नहीं ले रहे तथा निचले स्तर के कुछ लोगों पर कार्रवाई करके मुद्दे पर पर्दा डाला जा रहा है। वही उन्होंने हरियाणा प्रदेश में एचपीएससी की नौकरियों में चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के युवाओं को व हरियाणा प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन से जुड़े लोग निकम्मा व नालायक बताकर प्रदेश से बाहर के लोगों को नौकरी देने का काम कर रहे है। यह बात सोमवार को शैलजा ने भिवानी पहुंचने पर कही। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता कुमारी शैलेजा ने कहा कि देश भर में ईंधन की कीमतें बढ़ रही है तथा उपभोक्ताओं को कम खर्च के लिए बोला जा रहा है तथा भाजपा से जुड़े नेता व मंत्री वैकल्पिक वाहनों का प्रयोग करने का दिखावा कर रहे है। इसी प्रकार का दिखावा भाजपा नेताओं ने सफाई अभियान के दौरान भी किया था। जबकि आमजन को राहत देने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रूड ऑयल खरीदने का निर्णय अमेरिका से पूछकर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का कंट्रोल सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए। देश के लिए कहां से पेट्रोल खरीदना है, कितना खरीदना है। इसका फैसला हमारा अपना होना चाहिए, तभी देश सुढृढ़ हो सकेगा। उन्होंने अमेरिका का नाम लेते हुए कहा कि भारत अमेरिका के आगे झुककर तेल खरीद के फैसले ले रहा है। जिसके चलते ऐसे क्राइसिस आए है। भारत कहां से क्या खरीदेगा, इसका फैसला अमेरिका कर रहा है। इस प्रकार के आरोप भी उन्होंने सरकार पर लगाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें