नगर परिषद द्वारा शहर में आमजन की सुविधा के लिए रखवाए गए मोबाइल शौचालय एक ही जगह पर खड़े होने के कारण खस्ताहाल हो गए है। कई सालों से मोबाइल शौचालयों इधर उधर न चलने के कारण टायर गल कर खत्म हो चुके है। जबकि इनके रिम जंग खाकर टूटने लगे है। पर्याप्त सुविधा न होने के कारण लोगों ने इनका प्रयोग करना भी छोड़ दिया है। दरअसल, शहर में अनेक जगहों पर शहर वासियों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा मोबाइल शौचालय रखवाए गए थे। ताकि जरूरत पड़ने पर शहरवासी कॉल करके इन्हें प्रयोग के लिए शहर के अन्य हिस्सों में बुला सकें। वहीं शौचालयों का प्रयोग करने से शहर में भी गंदगी से मुक्ति मिल सके। आरंभ में सुविधाओं से युक्त होने लोगों द्वारा इनका प्रयोग भी किया गया। लेकिन रख रखाव समय पर न होने के कारण अब ये कबाड़ में तब्दील हो चुके है। मोबाइल शौचालयों के टायर गलकर खत्म हो चुके है। दरवाजे टूटे हुए है। पानी की टंकियां गायब है। बारिश से बचने के लिए छतें भी नहीं है। वहीं दरवाजे टूटे होने के कारण लोग इन्हें प्रयोग भी नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।