फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी त्योहारों की बड़ी सौगात: मंत्री श्रुति चौधरी

महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि देशभर में नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को त्योहारों पर सौगात दी है। इससे देश के किसान, मध्यम और गरीब वर्ग के साथ-साथ आमजन, युवा और महिलाओं के जीवन में खुशहाली आएगी। देश की आर्थिक व्यवस्था तेजी से मजबूत होगी। कैबिनेट मंत्री सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि पहले टैक्स के चार स्लैब थे, जिसमें पांच प्रतिशत, 12, 18 और 28 प्रतिशत शामिल थे, लेकिन अब इनमें सुधार कर केवल दो स्लैब ही रखे गए हैं, जिनमें पांच और 12 प्रतिशत है। केवल सेहत के लिए हानिकारक वस्तुओं व लग्जरी सामान पर 40 प्रतिशत जीएसटी रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें