एम्स दिल्ली में मनीषा के शव का बुधवार को तीसरी बार पोस्टमार्टम कराया गया। करीब दो घंटे तक पोस्टमार्टम चला है। पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस लाया जाएगा। ढिगावामंडी से परिजन भी एम्स में पहुंचे थे। जिसके बाद पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी होने के बाद शव वापस लाया जाएगा। मनीषा के शव का देर शाम तक गांव में अंतिम संस्कार किया जा सकता है। फिलहाल शव के दाह संस्कार को लेकर परिजनों ने कोई पुष्टि नहीं की है।