फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चे का हरियाणा में आंदोलन शुरू

भिवानी। बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चे द्वारा हरियाणा में आंदोलन का आगाज कर दिया है। आंदोलन के तहत 29 जुलाई को सर्किल कार्यालय भिवानी में धरना-प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 11, 12 एवं 13 अगस्त को प्रदेशभर के बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों के सभी संगठन पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। आगामी आंदोलन को सफल बनाने तथा सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को सर्किल कार्यालय भिवानी में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन के जोनल नेता इंजीनियर संजय रांगा, एचपीसी, एससी, एसटी-बीसी राज्य ऑडिटर प्रदीप रांगा, एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के सर्किल सचिव मनोज कुमार तथा आल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन सर्किल सचिव अशोक गोयत ने की। बैठक में सभी कर्मचारी एवं इंजीनियर संगठनों ने 29 जुलाई की गेट मीटिंग ओर मार्च पास्ट व डीसी को ज्ञापन तथा 11, 12 और 13 अगस्त की प्रदेशव्यापी पूर्ण हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। संयुक्त मोर्चे के नेता व हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन के प्रवक्ता नारायण प्रकाश एसडीओ ने कहा कि पैरेलल लाइसेंस प्रणाली, एग्री डिस्कॉम, स्मार्ट मीटरिंग तथा बिजली क्षेत्र के निजीकरण से जुड़े सभी निर्णयों जैसे गुरूग्राम और नूँह का पुरजोर विरोध किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि बिजली क्षेत्र को निजीकरण से बचाने और उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यह आंदोलन आवश्यक हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें