गांव दिनोद में जयभगवान सरपंच ने लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट जागृति विभाग आजीविका और कौशल विकास परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। जिसमें अंग्रेजी सीखने, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच जयभगवान ने बताया कि गांव में लड़के और लड़कियों को कंप्यूटर सीखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा व महिलाओं और लड़कियों के लिए सिलाई सीखने की सुविधा गांव में ही मिलेगी। शिक्षक लक्ष्मण गौड़ से गांव के सरपंच जयभगवान ने केंद्र की स्थापना को लेकर चर्चा की थी, जिसके बाद इस सोच को साकार रूप दिया गया। लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि आने वाले समय के लिए बच्चों के भविष्य के लिय बहुत अच्छी पहल की है। इस मौके पर गांव के लोग, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर उपस्थित रहे।