हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने शनिवार को पंचायत भवन में ग्राम पंचायतों को तीन करोड़ कीमत के ट्रैक्टर व टैंकर वितरित किए। इस मौके पर श्रुति चौधरी ने खुद चालक की सीट पर बैठकर ट्रैक्टर का स्टेयरिंग थामा और उनके साथ समर्थक भी बैठे। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी जिला में माइनिंग फंड से ग्राम पंचायतों को स्वछता व जलापूर्ति को लेकर ट्रैक्टर, ट्रॉली व टैंकर वितरित किए हैं। सासंद चौधरी धर्मबीर सिंह भी मौजूद रहे। श्रुति चौधरी ने जिला की 42 पंचायतों को करीब तीन करोड़ की लागत के ट्रैक्टर, ट्रॉली व टैंकर वितरित करने के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी, कांग्रेस पर कटाक्ष किये और कहा कि जीरामजी योजना में कार्य 100 दिन से बढ़ा कर 125 दिन किया गया है, जिसको लेकर पीएम मोदी का आभार जताना चाहिए। साथ ही कहा कि इसमें अब केवल गड्ढे खोदने का नहीं, गांवों के विकास को लेकर हर काम किया जाएगा। वहीं कांग्रेस द्वारा स्टेट पर बजट का भार बढ़ने के आरोपों पर श्रुति चौधरी ने कहा कि केन्द्र की हर योजना 40-60 के रेशो पर हैं, इसको लेकर स्टेट गवर्नमेंट को कोई दिक्कत नहीं। श्रुति ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल लोगों को भ्रमित करना है। कांग्रेस चुनावों में संविधान बदलने के और फिर फिर वोट चोरी के आरोप लगाए और अब भूल गए। उन्होंने कहा कि जवान, किसान, पहलवानों के प्रदेश हरियाणा में कोई वोट चोरी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी आरोप, कांग्रेस के खोखलेपन की निशानी हैं। इस दौरान श्रुति चौधरी ने हरियाणा व हिमाचल के कांग्रेस के जिला प्रधानों को कुरूक्षेत्र में दिये राहुल गांधी के गुरु मंत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में है पतझड़, ये पतझड़ वाले पेड़ की तरह सुख कर खुद गिर जाएगी। वहीं हरियाणा कांग्रेस बिना तथ्यों व वजह के अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना ज़रूरी होता है ताकि सरकार सचेत रहे। पर हरियाणा में कांग्रेस इतनी कमजोर हो चुकी है कि वो अपना दायित्व भी सही से नहीं निभा पा रही।