हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर सोमवार को एचटेट के अभ्यर्थियों ने बॉयोमेट्रिक मिसमैच को लेकर अधिकारियों का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पिछले काफी अर्से से काफी चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन उनकी बॉयोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसके कारण करीब चार हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम अटका हुआ है। शिक्षा बोर्ड ने 8 और 9 जून को बॉयोमेट्रिक सत्यापन के लिए बुलाया था, लेकिन सोमवार को भी कई अभ्यर्थियों की बॉयोमेट्रिक मिसमैच रही।