फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बस के आगे कूदकर होटल के कर्मी ने किया सुसाइड, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Apr 2026 07:09 PM IST

गांव मुंढाल में एक होटल पर काम करने वाले कारिंदे ने निजी बस के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का बस के आगे कूदने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह रखवा दिया है। दरअसल, शनिवार शाम को एक निजी बस राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर महम से हांसी की तरफ जा रही थी। जब बस गांव मुंढाल में तिरंगा होटल के पास पहुंची तो वहां पहले से ही खड़े यूपी के 55 वर्षिय रविंद्र ने भागकर बस के आगे छलांग लगा दी। जिस पर बस चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बस के पिछले टायर व्यक्ति पर चढ़ गए। जिससे रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मुंढाल पुलिस चौकी से जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें