रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में रविवार को भाजपा पार्टी द्वारा रेखा राघव को जिला महामंत्री बनाए जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक सहित जिले के अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।