फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र बोले-राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने खेला घिनौना खेल

भिवानी पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वाले विधायकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने, कांग्रेस विधायकों को दबाने, पद व पैसे का प्रलोभन देने के बड़े आरोप लगाए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह भिवानी में पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में जंगबीर सिंह के जीवन को सरकाया और उनके दुनिया से चले जाने को बड़ी क्षति बताया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और अपने गद्दार विधायकों को खूब खरी खोटी सुनाई। राव नरेंद्र ने कहा कि ⁠राज्य सभा चुनावों भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की, जिससे पूरे देश में भाजपा की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि ⁠भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए घिनौना खेल खेला। धन बल के सहारे भाजपा ने बाहुबली को खड़ा किया। ⁠हमारे विधायकों को पद व पैसे के लालच दिए गए। वहीं कुछ रोज पहले भिवानी में ही पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा पैसे के लालच से नकारने राव ने सफाई देते हुए कहा कि पैसे का लालच दिया, पर हुड्डा जी को पता नहीं होगा। राव ने सख्त लहजे में कहा कि राज्यसभा चुनावों में ⁠पार्टी से गद्दारी करने वाले पांच विधायकों को बख्शा नहीं जाएगा। 3 अप्रैल को अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगा। वहीं⁠ भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण द्वारा कांग्रेस पर भेदभाव के आरोपों पर बोलते हुए राव नरेन्द्र ने कहा कि भाजपा ने झूठ व लच्छेदार भाषणों से लोगों को गुमराह किया। साथ ही वोट चोरी की, वोट चोरी ना होती तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बननी तय थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें