फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: गुरु रविदास जन्मोत्सव पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 05:26 PM IST

शहर के प्राचीन गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास के 649 वे जन्मोत्सव के अवसर पर कर्मचारी आयोग की तर्ज पर एक सामान्य परीक्षा का आयोजन करवाया गया। परीक्षा में शहर व विभिन्न गांवों से छठी से कक्षा 12वीं तक के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में प्रतियोगी विषयों से संबंधित एक सो प्रश्न पूछे गए। गुरु रविदास समाज कल्याण सभा के प्रधान जोगिंदर चौहान ने बताया कि गुरु रविदास जन्मोत्सव पर इस तरह की प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य निर्माण के प्रति जागरूकता फैलाना हैं। उन्होंने बताया कि शहर और विभिन्न गांव से सर्व समाज के स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर परीक्षा में भाग लिया जिसमें परीक्षा परिणाम 1 फरवरी गुरु रविदास जन्मोत्सव के दौरान निकाला जाएगा। प्रदेश की बेरोजगारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी स्किल को भी आगे बढ़ना चाहिए । इस अवसर पर सुरेंद्र सभ्रवाल ,सतीश नरवाल ,मनीष सिंहमार, शमशेर सिंह रंगा, जितेंदर सरोहा ,विक्रम सरोहा, पूजा रंगा, पूनम सरोहा सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें