फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने वैदिक हवन में डाली आहुति

कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार के जिला अध्यक्ष नरेश आहूजा के बजरंगबली कॉलोनी निवास पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा सहित शहर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षाविद एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर राष्ट्र की उन्नति, विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ केवल अग्नि में आहुति डालने का कर्मकांड नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, लोभ और स्वार्थ का समर्पण करने की दिव्य साधना है। जब मनुष्य अपने दुर्गुणों का त्याग करता है, तभी उसके जीवन में वास्तविक यज्ञ सम्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मनुष्य को कर्म, कर्तव्य, संयम और समर्पण का मार्ग दिखाती है। गीता हमें सिखाती है कि बिना किसी फल की इच्छा के समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। आज समाज में बढ़ती अशांति, तनाव और नैतिक पतन का समाधान केवल गीता के आदर्शों को जीवन में उतारने से ही संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें