फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में छाया कोहरा, दृश्यता 10 मीटर से भी कम; शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

नवीन दलाल Updated Fri, 21 Feb 2025 11:17 AM IST

मौसम ने अचानक फिर से करवट बदली है। शुक्रवार की सुबह का आगाज धूंध के साथ हुआ। दृश्यता मात्र दस मीटर से भी कम रही वहीं शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान भी करीब तीन से चार डिग्री नीचे गिरा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह भर मौसम में इसी तरह का उतार चढ़ाव बना रहेगा। हल्की फूहारें भी सुबह पड़ी और धूंध की वजह से वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। इस समय मौसम फसलों के लिए भी अनुकूल हो गया है। क्योंकि दिन के समय अचानक तेज धूप खिलने और तेज हवाएं चलने से किसानों की फसलें समय से पहले ही पकाव की ओर बढ़ रही थी। वहीं, किसानों को भी फसल बचाने के लिए सिंचाई करना मजबूरी हो गई थी। ऐसे मौसम में फसल धीरे-धीरे पकाव की ओर बढ़ेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.0 ओर न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें