फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: धुंध के कारण भगत सिंह चौक के पास स्कूल बस और कार की टक्कर

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:22 AM IST

धुंध के कारण शहर के भगत सिंह चौक के समीप सोमवार सुबह आठ बजे स्कूल बस और गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा कार चालक द्वारा तूड़े से भरा ड्राला को ओवरटेक कर अचानक बस के सामने आ गया था। धुंध में कुछ नहीं दिखा और तेज धमाके के साथ दोनों वाहनों की टककर हो गई। हालांकि स्कूल बस में सवार सभी छोटे बच्चे और स्टाफ सुरक्षित बच गया वहीं हादसे में गाड़ी का एयर बैग भी खुल गया। वहीं क्षतिग्रस्त बस में सवार बच्चों को बाहर निकाल भेजा गया। जबकि बस का टायर भी फट गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि धुंध में सात मीटर से भी कम दृश्यता बनी थी। ऐसे में पहले तो उन्हें तेज धमाका सुनाई दिया, लेकिन कुछ दिखाई नहीं दिया। जब चौक के पास पहुंचे तो स्कूल बस और गाड़ी आपस में भिड़ गई थी। गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में एयर बैग खुलने से चालक की जान बच गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को वहां से हटाया गया। जबकि स्कूल बस का भी टायर फट गया। स्कूल बस स्पीड़ में नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। देवेंद्र ने बताया कि स्कूल बस और गाड़ी की आपस में टक्कर हुई है। हादसा धुंध की वजह से हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें