फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के बावड़ीगेट क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

शहर के सर्कुलर रोड बावड़ीगेट क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आग लग गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की छह से सात गाड़ी पहुंची। वहीं, सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक संजय कुमार भी पहुंचे। दमकल कर्मियों के साथ आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्लास्टिक कबाड़ में आग ज्यादा भड़क उठी। आग पर काबू पाने के दौरान चार युवक भी मामूली रूप से झुलस गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है वहीं कबाड़ में आग से लाखों का नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें