फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर व एग्री डिस्कॉम नीति के विरोध में बिजली कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना जारी, किसान संगठनों ने दिया समर्थन

भिवानी। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बिजली बोर्ड परिसर लोहारू में स्मार्ट मीटर एवं एग्री डिस्कॉम नीति के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन भी सब-डिवीजन स्तर पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चारों यूनियनों के प्रधानों ने संयुक्त रूप से की। धरने को संबोधित करते हुए लोहारू सब-डिवीजन के एसडीओ मनोज कुमार ने कर्मचारियों तथा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को स्मार्ट मीटर और एग्री डिस्कॉम से होने वाले संभावित नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नीति से किसानों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। धरने को समर्थन देने पहुंचे किसान सभा के राम सिंह शेखावत तथा भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य, जिला महासचिव आजाद सिंह भूगला, उपाध्यक्ष धर्मपाल, किसान सभा लोहारू से रविंद्र कस्वां,जिला उपप्रधान इंद्राज सिंह दमकोरा, शेर सिंह झांझडा,सुमेर सिंह गिगनाऊ , रतनलाल खरकड़ी, जय सिंह जिगनाऊ, नंदलाल,नरेंद्र सहित अन्य किसान नेताओं ने सरकार से एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटर योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें