फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में शिक्षा बोर्ड की कर्मचारी यूनियन ने की बैठक, 16 जनवरी से दी भूख हड़ताल की चेतावनी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा होने से पहले ही उत्तरपुस्तिका मुद्रण मामले को लेकर बोर्ड कर्मचारी और अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने बोर्ड अधिकारियों के रवैये को लेकर मंगलवार को लेकर गेट मीटिंग कर बोर्ड प्रशासन के रवैये की निंदा की, बल्कि दो टूक शब्दों में अल्टीमेटम देते हुए 16 जनवरी से भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। बोर्ड अधिकारियों की तरफ से यूनियन अध्यक्ष को उत्तरपुस्तिका मुद्रण मामले में खुलकर सामने आने के बाद कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जिसको लेकर भी कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया है। सभा की अध्यक्षता प्रधान सत्यवीर स्वामी ने की, जबकि मंच का संचालन महासचिव सोमवीर पूनिया ने किया। महासचिन सोमवीर पूनिया ने प्रशासन के फैसले का कड़ा विरोध किया जिसमें उत्तरपुस्तिका मुद्रण का कार्य पुरानी पद्धति के अनुसार प्रकाशन शाखा को नहीं सौंपा जा रहा है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर भी भारी रोष है कि जायज मांगें मानने के बजाय प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है। संगठन के प्रधान को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस की निंदा की गई। वरिष्ठ उप प्रधान देवेन्द्र श्योराण ने इसे प्रशासन की कमजोर मानसिकता और कर्मचारियों की आवाज दबाने वाली ओछी हरकत करार दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें