फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शहर का एमएनएस राजकीय महाविद्यालय रहा ओवरऑल चैंपियन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 04:54 PM IST

हांसी रोड स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, पूर्व प्राचार्य द्वारा किया गया। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में जिले के सभी महाविद्यालयों ने भाग लिया। प्रदर्शनी महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद ने की। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं तार्किक सोच को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को प्रयोगात्मक ज्ञान के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र की समस्याओं के समाधान हेतु आगे आने का आह्वान किया। विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. नवनीत सिंह रहे, जबकि आयोजन सचिव के रूप में डॉ. परमानंद एवं प्रो. अनिल कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में पूरे जिले के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. दलबीर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान एवं भूगोल विषयों से संबंधित अनेक नवाचार पूर्ण एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें