फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दिनोद रोड का रेलवे ओवरब्रिज हुआ चालू, दोपहिया वाहनों के लिए खुला रास्ता

शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 03:41 PM IST

त्योहार के दौरान दिनोद रोड रेलवे फाटक लाइनपार लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। दिनोद रोड का नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज दोपहिया वाहनों के लिए चालू कर दिया गया है। हालांकि अभी पुल का कुछ काम होना बाकी है। करीब 600 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज पर अभी तारकोल की कारपेट डालने का काम बचा हुआ है। इस बीच दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता खुल गया है। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ये कदम उठाया गया है। पिछले साढ़े चार सालों से दिनोद रोड रेलवे लाइनपार की करीब 12 कॉलोनियों की 60 हजार की आबादी पुल निर्माण की वजह से परेशानी झेल रही थी, मगर अब ओवरब्रिज चालू होने से शहर में आने का सबसे छोटा रास्ता खुल गया है। दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक सी-52 पर पुल निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। रास्ता बंद होने के चलते साढ़े चार किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर शहर में आना पड़ता था। मगर अब दुर्गा कॉलोनी छोर से मात्र कुछ मिनट में ही कृष्णा कॉलोनी चौक तक आने का रास्ता पुल चालू होने से साफ हो गया है। दिनभर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज से करीब एक हजार से अधिक दोपहिया वाहन आवाजाही कर रहे हैं। हालांकि इस पुल को अभी आंशिक रूप से खोला गया है, जबकि ज्यादा वाहनों की आवाजाही अभी इस पर नहीं हो रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर में इस पुल का विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इस पुल का कुछ काम बाकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें