फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में धुंध का कहर, बवानीखेड़ा फोरलेन पर अवैध कट पर भिड़ी चार गाड़ी

हांसी-भिवानी फोरलेन मार्ग पर कस्बा बवानीखे़ड़ा के समीप सर्विस लेन के समीप बने अवैध कट पर रविवार सुबह धुंध में एक के बाद एक चार गाड़ी आपस में भिड़ गई। एक गाड़ी तो बेरिकेट्स में घुस गई, जबकि दूसरी गाड़ी बेरिकेटस को तोड़कर आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज दायरे में पहुंच गई वहीं तीसरी गाड़ी उसके पीछे टकरा गई। चौथी गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में प्रत्यक्ष दर्शियों ने अधिकारियों की लापरवाही बताई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पेट्रोलिंग वाहन ने हादसा ग्रस्त वाहनों को हटवाया और हादसा संभावित जगह पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का बंदोबस्त कराया। धुंध के दौरान कस्बा बवानीखेड़ा में इस साल का यह बड़ा हादसा है। हालांकि इस सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कस्बा बवानीखेड़ा और इसके आसपास ही फोरलेन पर चार से पांच दुर्घटना संभावित बिंदु बताए जा रहे हैं। जहां धुंध से पहले अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें