फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में किसान एक्सप्रेस का रूट बदलने को लेकर दैनिक यात्रियों ने किया विरोध

किसान एक्सप्रेस का रूट संचालन में बदलाव को लेकर शनिवार को दैनिक यात्रियों ने विरोध किया। इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन को रोकने का प्रयास किया और रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि किसान एक्सप्रेस का रूट में बदलाव करते हुए भिवानी जंक्शन की बजाय सिटी स्टेशन से सीधा दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह ट्रेन भिवानी जंक्शन पहुंचती थी। इसके बाद इंजन को बदल कर दिल्ली के लिए रवाना किया जाता था। लेकिन इस ट्रेन के रूट में बदलाव करते हुए अब भिवानी बाईपास हो कर सिटी स्टेशन हो कर निकाला जा रहा है। सिटी स्टेशन पर सुविधा व शहर से 3 से 4 किलोमीटर दूर होने के कारण यात्रियों को परेशानी आ रही है। शनिवार को यात्रियों ने विरोध किया और रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें