फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गीतों पर जमकर थिरके कलाकार

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 05:10 PM IST

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में हरियाणा धमाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता एवं कुलसचिव प्रो भावना शर्मा की विशेष उपस्थिति में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पदमश्री डॉ महावीर गुड्डू एवं उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। हमारी संस्कृति पर हमें गर्व है इसके अधिक से अधिक प्रचार प्रसार में सबको सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा हरि की धरा है जिस पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया। उन्होंने बताया कि संगीत हमें शिक्षा के पंच सिद्धांतों को सार्थक करने में सहायक है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों एवं साहभागी कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पदमश्री डॉ महावीर गुड्डू ने देशभक्ति, हरियाणवी लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। जिन पर कलाकारों ने जमकर सांस्कृतिक रंग बिखेरकर समां बांधा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें