फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मनरेगा योजना को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस ने उपवास रख जताया विरोध

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर कर मजदूरों के हितों से किए जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय पंडित नेकीराम लाइब्रेरी परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा के नीचे जिला कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय उपवास रखा गया। वहीं इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपवास की अध्यक्षता कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने की। उपवास स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के गरीबों को दिया गया काम का अधिकार है, जिसे कांग्रेस सरकार ने 2006 में कानून बनाकर लागू किया था। उन्होंने चिंता जताई कि वर्ष 2020-21 में जहां लगभग 11.19 करोड़ मजदूरों को रोजगार मिला था, वह 2025-26 तक घटकर मात्र 6.25 करोड़ रह गया है। पहले मनरेगा मांग आधारित कानून था, जिसमें बजट की कोई सीमा नहीं थी। अब केंद्र सरकार तय कर रही है कि किस राज्य को कितना काम और कितनी राशि मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें