फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कांग्रेस नेता बलबीर सरोहा का बीजेपी पर हमला, कहा- भाजपा महिलाओं के आरक्षण वाले मुद्दे पर कर रही राजनीति

महिला आरक्षण बिल को लेकर देश और प्रदेश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब भिवानी से कांग्रेस नेताओं ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भिवानी शहरी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बलबीर सरोहा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में ही पास हो चुका है, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। बलबीर सरोहा ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिल में संशोधन के जरिए विपक्ष को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उनका कहना है कि जब विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है, तो बीजेपी महिलाओं को गुमराह कर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब समझदार है और बीजेपी के “झूठे आंसुओं” से भ्रमित नहीं होगी। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की मांग है कि 2023 में पारित बिल को बिना किसी राजनीतिक बदलाव के लागू किया जाए, ताकि सभी दल मिलकर इसका समर्थन कर सकें। महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है, सरकार उसे लागू करे। हम पूरा समर्थन देंगे, लेकिन इसके नाम पर राजनीति नहीं होने देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें