हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की वीरवार दोपहर को परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया वहीं गांव धनाना में गठित परीक्षा केंद्र पर ग्राम पंचायत की तरफ से सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई गई और ग्रामीणों ने ही नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र पर मोर्चा संभाला। वहीं शहर में बने परीक्षा केंद्रों पर भी बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा शुक्रवार से आरंभ होगी।