फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूई नहर में गिरी बीएमडब्ल्यू कार, पुलिस ने निकाली, कार चालक की नहीं लगी खोज खबर

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। तोशाम बाईपास पर देवसर की तरफ जाने वाले रास्ते में जूई नहर के अंदर बुधवार रात बीएमडब्ल्यू कार गिर गई। कार नहर में गिरने की संदिग्ध घटना की अभी पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है। वहीं कार का चालक भी गायब है। राहगीर शिवकुमार प्रजापति ने पुलिस को डॉयल 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। कार चंडीगढ़ नंबरों की है। भिवानी तोशाम बाईपास पर लावारिस हालत में नहर के अंदर मिली कार के मालिक की तलाश अब सदर पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें