फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : व्हाट्सअप कॉल कर भिवानी के अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट कर 16 लाख ठगे

साइबर क्राइम के बढ़ते दौर में उच्च शिक्षित लोग भी इसका शिकार होने से बच नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक मामला भिवानी निवासी अधिवक्ता के साथ हुआ। जब उसे डिजिटल एरेस्ट कर उससे 16 लाख रुपये की ठगी की गई। अपने आप को अंधेरी पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताकर मनी लांड्रिंग का भय दिखाकर भिवानी के एडवोकेट मामनचंद शर्मा को डिजिटल एरेस्ट करके उनके खातों से तीन अलग-अलग खातों में 16 लाख रुपये डलवा लिए। बीते 13 फरवरी की इस घटना के बाद जब पीडि़त मामनचंद को महसूस हुआ कि उसके साथ बड़ी ठगी हुई है तो उसने भिवानी साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद साइबर क्राइम की टीम ने मनीट्रेल पर काम करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें