फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी जेई ने एसडीओ पर लगाए जातिसूचक टिप्पणी व जान से मारने की धमकी के आरोप

भिवानी। लोहारू के बिजली निगम में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) ने अपने ही विभाग के एसडीओ पर जातिसूचक शब्द कहने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए। मामले को लेकर विभाग के कर्मचारी थाना लोहारू पहुंचे और एसएचओ को शिकायत सौंपते हुए एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता रवि कुमार, जो बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि वह अनुसूचित जाति (चमार) समुदाय से संबंध रखते हैं। शिकायत के अनुसार, एसडीओ मनोज कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पीएम श्री सूर्य घर योजना के तहत आयोजित किए जाने वाले कैंप के संबंध में जानकारी मांगी। रवि कुमार का आरोप है कि उन्होंने कार्यभार अधिक होने के कारण कैंप अगले दिन लगाने की बात कही, जिससे एसडीओ नाराज हो गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद एसडीओ ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, अभद्र भाषा में गाली-गलौज की तथा सीट से उठकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह घटना कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों के सामने हुई। आरोप है कि बीच-बचाव करने वाले कर्मचारियों के साथ भी एसडीओ ने अभद्र व्यवहार किया। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने एसएचओ लोहारू को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि एसडीओ के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्य का बहिष्कार (वर्क सस्पेंड) जारी रखेंगे। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि एसडीओ द्वारा कर्मचारियों से बातचीत के दौरान अक्सर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें